शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए कन्हैया जग्रवाल सम्मानित
15 अगस्त के जश्न-ए-आज़ादी समारोह में उपखण्ड अधिकारी टोडारायसिंह ने प्रदान किया प्रशस्ति पत्र
![]() |
| फ़ोटो अरवा न्यूज़ 24 |
अरवा न्यूज़ टोडारायसिंह / (आदिल आलम)। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आयोजित उपखण्ड स्तरीय समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले अध्यापक कन्हैया जग्रवाल को सम्मानित किया गया। उपखण्ड अधिकारी, टोडारायसिंह द्वारा उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके उल्लेखनीय योगदान की सराहना की गई। कन्हैया जग्रवाल द्वारा अध्यापन के क्षेत्र में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण निर्माण के लिए किए जा रहे प्रयासों को देखते हुए यह सम्मान प्रदान किया गया। सम्मान प्राप्त करते समय उनके चेहरे पर खुशी और गर्व की झलक दिखाई दी। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि एक शिक्षक केवल शिक्षा नहीं देता, बल्कि वह विद्यार्थियों के भविष्य की नींव रखता है। ऐसे शिक्षक, जो अपने दायित्व को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाते हैं, समाज के लिए प्रेरणास्रोत होते हैं। कन्हैया जग्रवाल का सम्मान शिक्षा के प्रति उनकी मेहनत, लगन और समर्पण का सम्मान है।
प्रशस्ति पत्र प्राप्त होने पर कन्हैया जग्रवाल ने सम्मान के लिए प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षक के लिए इससे बड़ा गौरव और क्या हो सकता है कि उसके कार्य को समाज और प्रशासन द्वारा सराहा जाए। उन्होंने भविष्य में भी विद्यार्थियों के हित और शिक्षा की बेहतरी के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करते रहने का संकल्प व्यक्त किया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मिला यह सम्मान न केवल कन्हैया जग्रवाल के लिए गौरव का विषय है, बल्कि उन सभी शिक्षकों के लिए भी प्रेरणा है, जो राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उपखण्ड अधिकारी व सीबीईओ सहित समारोह में उपस्थित अन्य गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

