आंगनबाड़ी केंद्र वार्ड नं. 14 में हुआ आंगन मिलन समारोह

 

आंगनबाड़ी केंद्र वार्ड नं. 14 में हुआ आंगन मिलन समारोह

बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं पोषण को लेकर अभिभावकों को किया जागरूक


अरवा न्यूज़ / टोड़ारायसिंह। (आदिल आलम ) विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत रविवार सुबह वार्ड नंबर 14 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में “आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम” आयोजित किया गया। आंगन मिलन सेवा समारोह का आयोजन उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी केंद्र से जुड़े बच्चों इसमें 0 से 3 वर्ष तक के बच्चों, माताओं तथा गर्भवती और धात्री महिलाओं सहित वार्डवासी अन्य महिलाओं ने भाग लेकर उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता एवं प्रारंभिक शिक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रहमत बानो अंसारी ने बच्चों के सर्वांगीण विकास में पोषण एवं प्रारंभिक शिक्षा की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए अभिभावकों को नियमित रूप से बच्चों की देखभाल एवं स्वास्थ्य पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। वहीं सहायिका गुलशन परवीन ने कार्यक्रम के आयोजन में सहयोग किया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रहमत बानो अंसारी और सहायिका गुलशन परवीन को प्रधानमंत्री का प्रस्थिति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।




कार्यक्रम का उद्देश्य आईसीडीएस लाभार्थियों को केंद्र सरकार की योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी देना तथा मातृ-शिशु पोषण को बढ़ावा देना था। इस दौरान बच्चों के लिए विभिन्न मनोरंजन एवं शैक्षणिक गतिविधियां आयोजित की गईं। बच्चों ने खेलकूद, गीत, कविता एवं अन्य गतिविधियों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समारोह में जनप्रतिनिधि एवं वार्ड 26 के पार्षद श्री मुकेश कुमार वर्मा तथा राजकीय पीएम श्री बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की अध्यापिका शाकीबुन्निसा अंसारी सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं महिलाओं ने आंगनबाड़ी केंद्र की गतिविधियों की सराहना करते हुए बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य, पोषण एवं शिक्षा के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया। समारोह ने बच्चों और अभिभावकों के बीच संवाद एवं सहभागिता को बढ़ावा देने के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्र की गतिविधियों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। कार्यकर्ता रहमत बानो अंसारी ने माताओं से बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण पर विशेष ध्यान देने की अपील की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.