श्रीराम जन्म भूमी प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर अक्षत कलश शोभायात्रा निकाली गई
शोभा यात्रा में उपस्थित गणमान्य लोग व राम भजनों की धुनों पर थिरकती महिलाऐं |
(संवाददाता डी एन शर्मा )
अरवा न्यूज़ सर्विस / टोड़ारायसिंह। श्रीराम जन्म भूमी प्राण-प्रतिष्ठा आनन्दोत्सव समारोह समिति के तत्वाधान में रविवार को बैण्ड-बाजे व डी. जे. के साथ में अक्षत कलश शोभायात्रा निकाली गई। कस्बा टोडारायसिंह स्थित धाकड़ कॉलोनी में श्री राधाकृष्ण मंदिर परिसर में पण्डित ललित कुमार चौबे व ओम प्रकाश पाण्डेता द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ अक्षत कलश की पूजा अर्चना की गई। इसके बाद महिलाओ द्वारा अक्षत कलश को अपने सिर पर रखकर शोभा यात्रा का शुभारभ किया गया। शोभायात्रा कस्बे के मुख्य मार्ग होते हुये। कल्याण जी के चोक में स्थित श्री राम जी के मन्दिर परिसर में पहुंची। शोभायात्रा का कस्बे वासियो ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। शोभा यात्रा में महिलाए व पुरुष धार्मिक भजनो की धुनों पर नाचते नजर आये। अक्षत शोभा यात्रा कार्यक्रम में साधू सन्त व समारोह समिति के संयोजक परशूराम गोड, सह जिला मंत्री राजेश मीणा विहीप अध्यक्ष नाथूराम जग्रवाल, संयोजक सुनील भारत, राजेन्द्र वीजय वर्गीय, डी. पी. गोड, पुरषोतम शर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष सन्त कुमार जैन, भरत लाल सैनी, अनिल भारद्वाज, करुणानिधी शर्मा, हनुमान सिंगल, संजय सैनी, प्रहलाद चावला, सुमित जैन (मोंटू), मुकेश लाकड़ा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।