वाल्मीकि जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

 

वाल्मीकि जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं 

अरवा न्यूज़ सर्विस (28 अक्टू. 2023)

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वाल्मीकि जयंती के शुभ अवसर पर राष्ट्र को शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने कहा कि सामाजिक समानता और सद्भावना से जुड़े महर्षि वाल्मिकी के विचार आज भी समाज का मार्गदर्शन कर रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अपने संदेशों के माध्यम से कहा महर्षि वाल्मिकी युगों-युगों तक हमारी सभ्यता और संस्कृति की अमूल्य धरोहर बने रहेंगे।

फाइल फोटो 

प्रधानमंत्री ने सोशियल मिडिया साईट एक्स पर पोस्ट किया:

देशवासियों को वाल्मीकि जयंती की अनंत शुभकामनाएं। सामाजिक समानता और सद्भावना से जुड़े उनके अनमोल विचार आज भी भारतीय समाज को सिंचित कर रहे हैं। मानवता के अपने संदेशों के माध्यम से वे युगों-युगों तक हमारी सभ्यता और संस्कृति की अमूल्य धरोहर बने रहेंगे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.